सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति की मिसाल पेश करते हुए बरूआसागर निवासी 22 वर्षीय केतन सोनी हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने नगर बरूआसागर की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं।
हरिद्वार से शुरू हुई उनकी यह कांवड़ यात्रा अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है।
केतन सोनी वर्तमान में दतिया के करीब पहुंच चुके हैं और आगामी 24 अगस्त को बरूआसागर पहुंचने की संभावना है।