विशेष कैम्प के दौरान प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पर्याप्त संख्या में फार्म-6 के साथ उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली एवं उसके बाद की सभी पूरक सूचियां भी उपलब्ध रहेंगी।
मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां फार्म भरने में आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।