रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकी हार मजरे चिचौली गांव में 60 वर्षीय राम लखन की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है।
वृद्ध की हत्या की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।