ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच, उत्तर प्रदेश बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में पत्रकारों और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, मटेरा चौकी पर कुर्सी पर बैठने को लेकर पत्रकारों और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हो गई।
आरोप है कि नए थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने एक पत्रकार के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।