कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध की स्थिति तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया।
साथ ही महोदय द्वारा कहा गया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाएगा।