रायबरेली तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पांच घायल मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास का है जहां तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी।
भीषण हादसे में 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड सुरेश सिंह की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
हादसे में घायल विपिन, अभिषेक, शिवाशी, आरती और सात वर्षीय बच्चा शामिल हैं।