पैलानी डेरा में मकानों के ऊपर झूलती 11 केवी लाइन बनी जान का खतरा, इंसुलेटर टूटने से लगातार हो रही स्पार्किंग**

पैलानी / बांदा: पैलानी डेरा (कुशवाहा डेरा) क्षेत्र में रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। विद्युत लाइन के इंसुलेटर पूरी तरह जर्जर होकर टूट चुके हैं और नीचे की ओर लटक रहे हैं, जिससे तारों में आए दिन तेज स्पार्किंग हो रही है। इस गंभीर खतरे को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी भय और आक्रोश का माहौल है। हादसे के साए में जीने को मजबूर ग्रामीण स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हाईटेंशन लाइन ठीक उनके घरों के ऊपर से निकली है। जर्जर और लटकते इंसुलेटरों के कारण तारों में होने वाली स्पार्किंग से कभी भी तार टूटकर गिरने की आशंका बनी रहती है। नीचे आबादी होने के साथ-साथ आम रास्ता भी है, जहां से दिनभर राहगीरों, बच्चों और मवेशियों की आवाजाही रहती है। ऐसी स्थिति में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी या जनहानि हो सकती है।











