सेहत1 मिनट पढ़ें
उन्नाव औरास क्षेत्र के गेरूवा गांव में स्थित ककोर बाबा मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ चर्म रोग से मुक्ति की है

उन्नाव औरास क्षेत्र के गेरूवा गांव में स्थित ककोर बाबा मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ चर्म रोग से मुक्ति की है अनोखी मान्यता ऐतिहासिक ककोर बाबा देव स्थान पर भादो माह के रविवार को भव्य मेले का आयोजन हुआ। मान्यता है कि यहाँ के पवित्र तालाब में स्नान कर 7 बार मिट्टी बाहर निकालने से जीवनभर फोड़ा-फुंसी से मुक्ति मिल जाती है। इसी आस्था के चलते उन्नाव, कानपुर, हरदोई, लखनऊ और बाराबंकी से हजारों श्रद्धालु सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन के लिए पहुंचे।सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी, न्यायिक तहसीलदार आशीष कुमार और थाना प्रभारी संजीव कुमार ने संभाल रखी थी। मेला आयोजक महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह और स्थानीय युवाओं के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
संबंधित ख़बरें

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय के एमसीएच विंग का किया निरीक्षण
सेहत·1

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत स्कूल वाहन चालकों की हुई स्वास्थ्य व नेत्र जांच 63 चालकों एवं परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,
सेहत·0

आरबीएसके से 4 माह के आबान की निःशुल्क सर्जरी, कटे होंठ की समस्या से मिली निजात
सेहत·2








