ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

ढकपुरा में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 साल का किशोर गोली से घायल

ढकपुरा में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 साल का किशोर गोली से घायल
ढकपुरा में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 साल का किशोर गोली से घायल — अपराध | City News 24

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के ढकपुरा गांव में खेत में पाइप लाइन बिछाने को लेकर चल रहा विवाद रविवार देर रात फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि हथियारों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान घर से बाहर निकले 14 वर्षीय किशोर की आंख में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना रात करीब 12:30 बजे की है। बताया गया कि अमित ने खेत में पानी पहुंचाने के लिए दूसरे पक्ष के खेत के पास से पाइप लाइन बिछाई थी। इसी को लेकर रविवार शाम दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर डायल 112 पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात में जनडैल, सत्यराम, धीरज, मुरलीधर और ओमसरन समेत करीब आधा दर्जन लोग दोबारा हथियार लेकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर 14 वर्षीय आशु पुत्र नरेंद्र जाग गया। इसी दौरान एक गोली उसकी आंख में जा लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में घायल किशोर को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार आंख में गोली लगने से किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शाम को पाइप लाइन को लेकर विवाद हुआ था, जिसे डायल 112 पुलिस ने शांत करा दिया था। देर रात फायरिंग में किशोर घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें