ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
भारत2 मिनट पढ़ें

गांवों में रोजगार के कार्यों में न रहे सुस्ती, डीएम ने एक सप्ताह में प्रगति सुधारने के दिए निर्देश

गांवों में रोजगार के कार्यों में न रहे सुस्ती, डीएम ने एक सप्ताह में प्रगति सुधारने के दिए निर्देश
गांवों में रोजगार के कार्यों में न रहे सुस्ती, डीएम ने एक सप्ताह में प्रगति सुधारने के दिए निर्देश — भारत | City News 24

फर्रुखाबाद। विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने श्रमिकों को समय से मजदूरी भुगतान, मानव दिवस सृजन और ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मांग के अनुसार पर्याप्त संख्या में काम संचालित किए जाएं, ताकि रोजगार की मांग करने वाले अकुशल और कुशल श्रमिकों को काम से वंचित न होना पड़े। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान निर्धारित 15 दिन की समय सीमा में हर हाल में कराया जाए। किसी भी ग्राम पंचायत में शून्य मानव दिवस की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने विकासखंडवार लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने पर जोर दिया। ग्रामीणों के आवागमन के लिए चकमार्गो का नियमानुसार निर्माण कराने और जहां कब्जे की समस्या है, वहां संबंधित तहसील से समन्वय कर तत्काल जमीन कब्जामुक्त कराने के बाद कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने विकासखंडवार खेल मैदानों का चयन कर उनकी कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा। इसके साथ ही सिंचाई नाली और गूल की सफाई, वर्मी कंपोस्ट सहित ग्रामीणों के लिए उपयोगी कार्यों को भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना का उद्देश्य केवल कागजों पर मानव दिवस बढ़ाना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना और गांवों में उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने खराब प्रगति वाले बिंदुओं में एक सप्ताह के भीतर ठोस सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भुगतान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर देरी न होने देने और जनपद स्तर से योजना की प्रतिदिन निगरानी करने को कहा। जिला विकास अधिकारी और उपायुक्त श्रम रोजगार ने भी विकासखंड स्तर पर ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायकों के साथ रोजाना समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और लेखाकार मौजूद रहे।

Jubair Khan
Jubair Khan
District Reporter · City News 24
District reporter Farrukhabad Uttar Pradesh
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें