ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़3 मिनट पढ़ें

डीएम ने मौके पर भेजीं संयुक्त टीमें, 16 शिकायतों का तत्काल निस्तारण

डीएम ने मौके पर भेजीं संयुक्त टीमें, 16 शिकायतों का तत्काल निस्तारण
डीएम ने मौके पर भेजीं संयुक्त टीमें, 16 शिकायतों का तत्काल निस्तारण — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

एटा। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रकरणों की प्रकृति के अनुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर स्थलीय जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। टीमों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पक्षों से जानकारी प्राप्त की, अभिलेखों का परीक्षण किया तथा नियमानुसार कार्रवाई की। इससे शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस केवल शिकायतें प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने का प्रभावी मंच है। प्रत्येक अधिकारी शिकायतकर्ता की समस्या को संवेदनशीलता के साथ समझे और आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करते हुए नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति को समयबद्ध न्याय एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिन शिकायतों में मौके पर जांच एवं कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों को तत्काल भेजकर प्रभावी कार्रवाई कराई जा रही है। शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने अथवा बिना स्थलीय सत्यापन के औपचारिक निस्तारण करने की प्रवृत्ति को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस से संबंधित मामलों में निष्पक्षता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील अलीगंज में कुल 62 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तहसील एटा सदर में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 का तत्काल समाधान किया गया। इसी प्रकार तहसील जलेसर में प्राप्त 11 प्रार्थना पत्रों में से 03 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय सत्यापन एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील एटा सदर में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) तथा तहसील जलेसर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर, तहसीलदार संजय कुमार, तहसीलदार न्यायिक महिमा सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु एवं वरुण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अलीगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें