ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान

प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान
प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में 13 सितम्बर 2026 को प्रभारी मंत्री/मा० मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, उ०प्र० राकेश सचान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना, विभागीय समन्वय तथा जनसामान्य तक अभियान का व्यापक लाभ पहुंचाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया जाए। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2027 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने तथा अभियान की गतिविधियों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। बैठक में अभियान के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों, विभागवार कार्ययोजना, जनसहभागिता, योजनाओं के प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने तथा अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें