अपराध1 मिनट पढ़ें
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद

रायबरेली में 06 अक्टूबर 2026 को आबकारी आयुक्त के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा सदर तहसील के थाना गुरुबक्सगंज अंतर्गत ग्राम कोरिहार में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।
संबंधित ख़बरें

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर शराब बरामद
अपराध·1

जयपुर प्रतापनगर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI सुखदेव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अपराध·0

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध·1







