भिण्ड/ दबोह देर रात 200 पुलिस का शिकंजा पुलिस कर्मी खेतों में उतरे तलाश जारी

दबोह। काथा-सिकरी मार्ग पर लूट की वारदात के बाद फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। बीती रात से चल रही सर्चिंग में करीब 200 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं। पुलिस टीमें बाजरे के खेतों सहित आसपास के संभावित स्थानों को लगातार खंगाल रही हैं।
दबोह थाना प्रभारी रवि उपाध्याय पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद हैं और बदमाशों की तलाश में चल रहे अभियान में जुटे हुए हैं। खड़ी बाजरे की फसल के कारण पुलिस को सर्चिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन तलाश लगातार जारी है।
मिहोना, लहार, रावतपुरा और दबोह थाना पुलिससहित अन्य पुलिस बल द्वारा इलाके में घेराबंदी कर संभावित रास्तों पर भी निगरानी रखी जा रही है। रात बीतने के बाद भी पुलिस का सर्च ऑपरेशन थमा नहीं है।
फिलहाल पुलिस टीमें खेतों में लगातार तलाश कर रही हैं और बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








