ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को रंगोली के रंगों में किया गया साकार

संकल्प सेवा अभियान के तहत विकास भवन में आयोजित हुई जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता

विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को रंगोली के रंगों में किया गया साकार
संकल्प सेवा अभियान के तहत विकास भवन में आयोजित हुई जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 28 सितम्बर 2026 को संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत आज विकास भवन में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने प्रतिभाग किया तथा प्रतिभागी शिक्षिकाओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के मीना मंच के माध्यम से जनपद के समस्त 18 विकास खंडों से शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की थीम ‘मेरे सपनों का भारत’ रखी गई, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से ‘विकसित भारत-2047’ की परिकल्पना को आकर्षक एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी रंगोलियों में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी प्रगति, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र के समग्र विकास जैसे विभिन्न विषयों को कलात्मक ढंग से उकेरा। रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से भविष्य के भारत की कल्पना को जीवंत रूप प्रदान किया गया।जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई रंगोलियों का अवलोकन करते हुए उनकी रचनात्मकता एवं प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों एवं शिक्षकों में रचनात्मकता, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषय के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने और युवा पीढ़ी को राष्ट्र के विकास से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें