ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय विद्यालय में आयोजन, ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय विद्यालय में आयोजन, ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम रूपेटा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों को संवाद और अभिनय के माध्यम से सामने रखा गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कबाड़ से बनाई उपयोगी और आकर्षक सामग्री

कार्यक्रम के साथ ही स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा में ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ गतिविधि भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अनुपयोगी एवं बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग करते हुए विभिन्न आकर्षक और उपयोगी सामग्री तैयार की। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि थोड़ी सी रचनात्मक सोच से कचरे को उपयोगी वस्तुओं में बदला जा सकता है।

आयोजकों के अनुसार गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। साथ ही युवाओं में विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना पैदा करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

NSS स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम का समन्वय पुष्पा बरानिया एवं प्रहलाद यादव ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें