राजनीति1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में 24 अगस्त को मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारीयां हुई तेज
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 24 अगस्त को संभावित रायबरेली दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनकी स्मृति में बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिले को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे प्रशासनिक अमला कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
संबंधित ख़बरें











