ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब व 400 किलो लहन बरामद

रायबरेली में 03 अक्टूबर 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टीम द्वारा सदर तहसील के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत गोझारी एवं घाटमपुर में कच्ची शराब बनाने के अड्डों तथा संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 400 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।
संबंधित ख़बरें

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*
ब्रेकिंग न्यूज़·0

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक
ब्रेकिंग न्यूज़·1

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण
ब्रेकिंग न्यूज़·1







