ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

गल्ला आढ़त से चोरी हुई रकम में से ₹32,500 बरामद, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए थे बदमाश

गल्ला आढ़त से चोरी हुई रकम में से ₹32,500 बरामद, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए थे बदमाश
गल्ला आढ़त से चोरी हुई रकम में से ₹32,500 बरामद, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए थे बदमाश — अपराध | City News 24

एटा। थाना अलीगंज पुलिस ने गल्ला आढ़त में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की रकम में से ₹32,500 नकद बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 2/3 अगस्त 2026 की रात अमरौली रोड स्थित बी.आर. इंटरप्राइजेज (गल्ला आढ़त) में अज्ञात चोर पीछे का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। चोर गल्ले में रखे करीब ₹1.70 लाख नकद चोरी कर ले गए। घटना के दौरान बदमाशों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर भी साथ ले गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना अलीगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना का खुलासा करते हुए वाहिद पुत्र अजीज खां (24 वर्ष) एवं सोनू पुत्र वहीद खां (21 वर्ष) निवासी मोहल्ला मेवातियान, थाना अलीगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹32,500 चोरी की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक रुपेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, आरक्षी विनीत मावई एवं आरक्षी कुलदीप सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें