ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति1 मिनट पढ़ें

बहराइच में 32 नवविवाहिताओं को नहीं मिली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सहायता राशि

बहराइच में 32 नवविवाहिताओं को नहीं मिली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सहायता राशि
बहराइच में 32 नवविवाहिताओं को नहीं मिली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सहायता राशि — राजनीति | City News 24

बहराइच)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए विवाह के 32 नवविवाहिताओं को दो माह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सहायता राशि नहीं मिली। सहायता राशि न मिलने से लोगों में मायूसी है। योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं। बीते 27 मई को शहर के गेंदघर में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड तेजवापुर की 62 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया था। योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहिता के खाते में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जानी है, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी 32 लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंच सकी है। अब तक केवल 30 नवविवाहिताओं के खातों में ही सहायता राशि भेजी गई है, जबकि शेष 32 लाभार्थी भुगतान का इंतजार कर रही हैं। कई परिवारों का कहना है कि विवाह के बाद आर्थिक जरूरतों को देखते हुए उन्हें इस सहायता की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन विभागीय स्तर पर देरी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। एडीओ समाज कल्याण तेजवापुर आनंद गौतम ने बताया कि हाल ही में डीसी मनरेगा को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लंबित मामलों का निस्तारण कराया जा रहा है। डीसी मनरेगा रवि शंकर पांडेय ने बताया कि चार्ज मिला है। भुगतान संबंधित फाइल आगे बढ़ाई गई है। जल्द ही लाभार्थियों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें