ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
खेल1 मिनट पढ़ें

रोमांचक मैत्रीपूर्ण खो-खो मुकाबले में बरुआसागर ने असम को 36–25 से हराया

रोमांचक मैत्रीपूर्ण खो-खो मुकाबले में बरुआसागर ने असम को 36–25 से हराया
रोमांचक मैत्रीपूर्ण खो-खो मुकाबले में बरुआसागर ने असम को 36–25 से हराया — खेल | City News 24

बरुआसागर। Physical Education Social Welfare Foundation (PESWF) द्वारा, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्धता के अंतर्गत, रवि परिहार एवं अनिल पटेल के सहयोग से बरुआसागर एवं असम के बीच मैत्रीपूर्ण खो-खो मुकाबला आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना, आपसी भाईचारा, खेल भावना एवं खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना रहा।

7-7 मिनट की दो पारियों में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा और खिलाड़ियों ने अंतिम क्षण तक जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। अंततः बरुआसागर (उत्तर प्रदेश) ने 36–25 के अंतर से असम को पराजित कर जीत दर्ज की।

मैच से पूर्व अतिथि दिनेश मिश्रा, मीनू राजावत, रागनी चौरसिया एवं राजेश नौगरैया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अजरुद्दीन, स्वाति यादव, गुंजन, मुस्कान, काजल एवं राहुल कुशवाहा ने निर्णायक एवं मैच संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। असम टीम के कोच दिगम्बर सर ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं सहयोगियों को मेडल, ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अनिल पटेल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Ipshita chaurasiya
Ipshita chaurasiya
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें