आरबीएसके से 4 माह के आबान की निःशुल्क सर्जरी, कटे होंठ की समस्या से मिली निजात

देवास। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत ग्राम संदलपुर, विकासखंड खातेगांव निवासी 4 माह के बालक आबान की जन्मजात कटे होंठ की समस्या की निःशुल्क एवं सफल शल्य चिकित्सा की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव की आरबीएसके टीम-बी के डॉ. आरिफ खान ने जांच के बाद परिजनों को निःशुल्क उपचार एवं शल्य चिकित्सा की जानकारी दी। इसके बाद आबान को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र, जिला चिकित्सालय देवास भेजा गया।
आबान की कटे होंठ की सर्जरी 13 अगस्त 2026 को लाहोटी अस्पताल, भोपाल में सफलतापूर्वक की गई। अब उसके होंठ की समस्या पूरी तरह ठीक हो चुकी है। वहीं फटे तालू की शल्य चिकित्सा के लिए 17 मार्च 2027 की तारीख निर्धारित की गई है। दोनों शल्य क्रियाओं के बीच 7 से 8 माह का अंतराल चिकित्सकीय रूप से आवश्यक बताया गया है।
आरबीएसके के माध्यम से समय पर पहचान, उचित पोषण प्रबंधन और निःशुल्क उपचार से आबान को स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने का अवसर मिला है।

अधिक्षक कक्ष से लेकर जच्चा-बच्चा वार्ड के बेड तक पहुंचा प्रदूषण पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल

बच्चों की सेहत से खिलवाड़ की शिकायत, अलीगंज में फास्ट फूड दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई









