ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

नागदा के पाल्या कला में दीपों से जगमगाया श्रीराम-जानकी मंदिर, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हुई महाआरती 49 बूथों पर भी हुआ दीप प्रज्वलन

नागदा के पाल्या कला में दीपों से जगमगाया श्रीराम-जानकी मंदिर, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हुई महाआरती
 49 बूथों पर भी हुआ दीप प्रज्वलन
नागदा के पाल्या कला में दीपों से जगमगाया श्रीराम-जानकी मंदिर, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर हुई महाआरती 49 बूथों पर भी हुआ दीप प्रज्वलन — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

नागदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नागदा के पाल्या कला स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में भाजपा नगर मंडल की ओर से विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। गुरुवार शाम मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन के बाद ढोल-ताशों के साथ महाआरती हुई। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद शाम 7 बजे ढोल-ताशों की गूंज के बीच महाआरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। दीपों की रोशनी से सजा मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र रहा।

प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

आयोजकों के अनुसार महाआरती के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। जन्मदिवस के अवसर पर धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

49 बूथों पर भी जलाए गए दीप

नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर नागदा नगर के 49 बूथों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। नागरिकों से अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर सहभागिता करने की अपील की गई।

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, भाजपा उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष गेहलोत, सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। महाआरती के पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें