ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

खातेगांव पुलिस ने 5 स्थायी वारंटियों को दबोचा, वर्षों से थे फरार

खातेगांव पुलिस ने 5 स्थायी वारंटियों को दबोचा, वर्षों से थे फरार
खातेगांव पुलिस ने 5 स्थायी वारंटियों को दबोचा, वर्षों से थे फरार — अपराध | City News 24

देवास, प्रतिनिधि। जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन हवालात" के तहत खातेगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे पांच स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। 5-6 अगस्त की मध्यरात्रि में चलाए गए काम्बिंग गश्त अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में बांगड़दा निवासी रामू उर्फ मनफूल गौंड (9 एवं 10 वर्ष पुराने वारंट), चौहान कॉलोनी खातेगांव निवासी मनोज चौहान (7 वर्ष पुराना वारंट), चिचली निवासी कन्हैयालाल कोरकू, रवलास निवासी देवू उर्फ देवीलाल कोरकू तथा नेमावर निवासी उमेश कोरकू (तीनों 8 वर्ष पुराने वारंट) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय खातेगांव में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी के साथ उपनिरीक्षक रमेश पचलानिया, कमाल सिंह मंडलोई, सहायक उपनिरीक्षक रमेश मुनिया, जगन्नाथ चावड़े तथा थाना स्टाफ के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें