ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

एटा: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, 50 हजार जमा कराने के बाद शव सौंपने का आरोप

एटा: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, 50 हजार जमा कराने के बाद शव सौंपने का आरोप
एटा: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, 50 हजार जमा कराने के बाद शव सौंपने का आरोप — अपराध | City News 24

एटा। जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव सर्रा की रहने वाली क्रांति पत्नी अजय पाल की डिलीवरी के बाद मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल और संबंधित आशा कार्यकत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले क्रांति को प्रसव के लिए जीटी रोड स्थित ॐ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डिलीवरी के दौरान एक पुत्र का जन्म हुआ। आरोप है कि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को बिना उचित जानकारी दिए उसे एंबुलेंस से आगरा रेफर कर दिया, जबकि नवजात शिशु को अस्पताल में ही भर्ती रखा गया। परिजनों का आरोप है कि आगरा पहुंचने पर उनसे 50 हजार रुपये जमा कराए गए, जिसके बाद महिला का शव सौंप दिया गया। उनका कहना है कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे प्रसूता की जान चली गई। मृतका के परिजनों ने आशा कार्यकत्री मीना पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने कथित लालच में प्रसूता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और इस तरह प्रसूताओं की जान जोखिम में डाली जा रही है। घटना के बाद परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें