अलीगंज में 6.52 करोड़ से बनेंगे तीन नए संपर्क मार्गजैथरा विकासखंड में ग्रामीण सड़कों को मिली मंजूरी

एटा। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के जैथरा विकासखंड में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से तीन नए संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी मिली है। क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की पहल पर स्वीकृत इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृत कार्यों में धुमरी-पटियाली मार्ग के किलोमीटर 11 से जवाहरनगर पुरसारी तक 1.650 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण शामिल है। इस मार्ग के निर्माण पर 1 करोड़ 81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार तरगवां-वीरपुरा मार्ग से अल्लाहपुर होते हुए वरना तक 2.600 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के लिए 2 करोड़ 7 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। वहीं परौली-बिछंद मार्ग से दतौली तक 3.500 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 64 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में सुविधा होगी। किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के दैनिक आवागमन की परेशानियां कम होंगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बेहतर होने की संभावना है। तीनों संपर्क मार्गों की स्वीकृति को क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के गांवों में विकास की गति और तेज होगी तथा लंबे समय से आवागमन की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

प्याज की कीमतें 59% बढ़ीं तो सरकार ने चलाई ‘कांदा एक्सप्रेस

मां नर्मदा के पावन तट से जल भरकर पहुंचे श्रद्धालु, भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक









