कौआ नगला-गढ़िया मार्ग पर कीचड़ में पलटा ई-रिक्शा, 7 से 8 लोग बाल-बाल बचे

कादर चौक क्षेत्र के ग्राम कौआ नगला से गढ़िया गंगवरार को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सोमवार करीब दोपहर 3 बजे को मार्ग पर कीचड़ और फिसलन के कारण सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अचानक पलट गया। ई-रिक्शा में करीब छह से आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।ग्रामीणों के अनुसार कौआ नगला-गढ़िया गंगवरार मार्ग पर लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है। बारिश के बाद मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिसलन के कारण आए दिन वाहन फिसलने और पलटने की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की खराब स्थिति को लेकर कई बार चैनल और समाचार पत्रों के माध्यम से खबर प्रकाशित की जा चुकी है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी मार्ग की समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत या स्थायी सुधार नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मार्ग का जल्द निरीक्षण कराकर गड्ढों और कीचड़ की समस्या दूर कराई जाए तथा सड़क की आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








