ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्टर परिसर में फहराया तिरंगा

रायबरेली 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके त्याग से प्रेरणा लेने का पर्व है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
संबंधित ख़बरें

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*
ब्रेकिंग न्यूज़·0

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक
ब्रेकिंग न्यूज़·1

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण
ब्रेकिंग न्यूज़·1







