अपराध1 मिनट पढ़ें
रिश्तों को कलंकित करते हुए 91 वर्षीय बाबा की पौत्र ने की फावड़े से हत्या

रायबरेली रिश्तों को कलंकित करते हुए 91 वर्षीय बाबा की फावड़े से हत्या, आरोपी पौत्र गिरफ्तार मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे भवानी मजरे रामपुर गहिरखेत गांव का है जहां रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 27 वर्षीय रूपेश उर्फ सरवन यादव ने घर पर सो रहे अपने 91 वर्षीय सगे बाबा परमेश्वर यादव पर फावड़े से हमला कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी डलमऊ ले गए, जहां से जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया। एम्स में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक खुन्नस घटना का कारण बताई गई है।
संबंधित ख़बरें

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर शराब बरामद
अपराध·1

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद
अपराध·1

जयपुर प्रतापनगर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI सुखदेव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अपराध·0







