सलूंबर में ACB की बड़ी कार्रवाई, फूड सेफ्टी ऑफिसर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24
उदयपुर ACB ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी को रंगे हाथों दबोचा
सलूंबर, 12 अगस्त 2026: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) उदयपुर की टीम ने सलूंबर में बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) घनश्याम सिंह सोलंकी को 10 हजार रुपये की नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोप है कि घनश्याम सोलंकी ने परिवादी की डगार गांव स्थित किराना दुकान और सलूंबर स्थित कोल्ड ड्रिंक एजेंसी पर कार्रवाई का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने निरीक्षण के दौरान सैंपल लेने, जुर्माना लगाने और जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप सामने आया है।
💰 सालाना 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग
परिवादी के अनुसार आरोपी ने दोनों प्रतिष्ठानों को बिना कार्रवाई के चलने देने के एवज में साल में दो बार 20-20 हजार रुपये, यानी कुल 40 हजार रुपये सालाना की रिश्वत मांगी थी।
🔴 सत्यापन में सामने आया मामला
परिवादी की शिकायत पर ACB ने रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी किराना दुकान के एवज में 10 हजार रुपये की पहली किस्त परिवादी से अपनी सरकारी अनुबंधित गाड़ी में पहले ही ले चुका था।
इसके बाद कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के लिए तय 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त जब परिवादी ने आरोपी को उसके कार्यालय परिसर में दी, तभी ACB टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
👮 ACB टीम की कार्रवाई
यह कार्रवाई ACB उपमहानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार के निर्देशन तथा पुलिस निरीक्षक रामसुमेर मीणा की टीम द्वारा की गई।
ACB की ओर से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
City News 24 | राजस्थान की हर बड़ी खबर सबसे पहले
#CityNews24 #BreakingNews #ACB #ACBTrap #Salumber #Udaipur #RajasthanNews #Corruption #Bribe #FoodSafetyOfficer #AntiCorruptionBureau











