अपराध1 मिनट पढ़ें
जयपुर प्रतापनगर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI सुखदेव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर प्रतापनगर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI सुखदेव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए थाने में तैनात ASI सुखदेव को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ASI ने एक मुकदमे में मदद करने की एवज में परिवादी से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया और सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
ACB की DSP अर्चना मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत की रकम लेते ही ASI सुखदेव को पकड़ लिया।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में ACB की जांच जारी है।
संबंधित ख़बरें










