ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

*चरथावल में डॉ मोहन के यहां पर CMO के छापा....

*चरथावल में डॉ मोहन के यहां पर CMO के छापा....
*चरथावल में डॉ मोहन के यहां पर CMO के छापा.... — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

चरथावल में मोहन के बच्चों के क्लीनिक पर छापा, प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ के नाम के परिचय पत्र मिलने की सूचना; दवाइयां बरामद

चरथावल।/मुजफ्फरनगर

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में बिना मानकों के संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ अभियान के तहत मोहन के नाम से संचालित बताए जा रहे बच्चों के क्लीनिक पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक के अंदर कथित रूप से मेडिकल स्टोर भी संचालित मिला। टीम ने मौके से विभिन्न प्रकार की दवाइयां बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया।जांच के दौरान क्लीनिक संचालक चिकित्सा संस्थान के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सीज कर दिया।सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ के अस्पताल के नाम से जुड़े कुछ परिचय पत्र भी मिलने की सूचना है। सूत्रों का यह भी दावा है कि बच्चों के स्कूलों में मेडिकल संबंधी कार्यों में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री अथवा दस्तावेज भी मौके से मिले हैं। हालांकि इन परिचय पत्रों और अन्य सामग्री का क्लीनिक से क्या संबंध है तथा उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।कार्रवाई एसीएमओ डॉ. महक सिंह और सीएचसी प्रभारी डॉ. सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। स्वास्थ्य विभाग की लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि बिना वैध दस्तावेज और निर्धारित मानकों के चिकित्सा संस्थान संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Vipin Kumar
Vipin Kumar
Disstrict Reporter · City News 24
charthawal, Muzaffarnagar, UP- 251311
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें