ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

बहराइच: पयागपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, DM-SSP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

बहराइच: पयागपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, DM-SSP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
बहराइच: पयागपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, DM-SSP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं — प्रशासन | City News 24

बहराइच, 03 अक्टूबर 2026। जनपद की समस्त तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने की।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए तथा नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निस्तारित प्रार्थना-पत्रों की आख्या भी निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, गंभीर एवं जटिल प्रकृति की कुछ शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी गई, ताकि स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री कनिष्क आर. जामकर (सहायक पुलिस अधीक्षक), उपजिलाधिकारी पयागपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी, राजस्व विभाग सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को समय से प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें