ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT की तत्परता से मां-बच्चा सुरक्षित

अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT की तत्परता से मां-बच्चा सुरक्षित
अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT की तत्परता से मां-बच्चा सुरक्षित — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

देवास। जिले के ग्राम पटाड़ी में रविवार को एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल देवास ले जाते समय रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई। स्थिति गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस को रास्ते में रोककर EMT ने तत्परता और सूझबूझ के साथ सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 108/जननी एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए घर से अस्पताल तथा प्रसव के बाद अस्पताल से घर तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

108 नोडल अधिकारी कमलसिंह डावर ने बताया कि ग्राम पटाड़ी निवासी 26 वर्षीय रानी पति बलराम को प्रसव पीड़ा होने पर 108 टोल-फ्री नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस ALS (CG 04 NU 4078) के पायलट संदीप पटेल और EMT गौरव भारती मौके पर पहुंचे।

ग्राम की आशा कार्यकर्ता दीपिका चन्द्रेवाल ने बताया कि गर्भवती महिला को हाई-रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया था और उसे सीधे जिला अस्पताल देवास ले जाने की सलाह दी गई थी। इसके बाद महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए EMT गौरव भारती ने तत्काल एंबुलेंस रोककर सुरक्षित प्रसव कराने का निर्णय लिया। EMT की तत्परता और सूझबूझ से एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

महिला ने 2.700 किलोग्राम वजन की स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य रही। इसके बाद दोनों को सुरक्षित जिला चिकित्सालय (MGH) देवास में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच एवं उपचार किया गया।

जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस (JAES) के जिला प्रबंधक निलेश चौहान ने बताया कि आपात स्थिति में एंबुलेंस स्टाफ द्वारा तत्काल निर्णय लेकर सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला और उसके परिजनों ने संकट की घड़ी में तत्परता से सेवा देने वाले 108 एंबुलेंस के पायलट संदीप पटेल एवं EMT गौरव भारती की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें