क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन iti चकल्दी के बच्चे 16 आदिवासी आईटीआई के निजीकरण के विरोध में 8 अगस्त से तीन दिवसीय पदयात्रा, चकल्दी से सीहोर तक निकालेंगे

सीहोर। मध्यप्रदेश की 16 आदिवासी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) के निजीकरण के विरोध में क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन, सीहोर के नेतृत्व में शुक्रवार 8 अगस्त से तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू होगी। पदयात्रा 10 अगस्त को सीहोर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर समाप्त होगी, जहां राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संगठन के अनुसार पदयात्रा की शुरुआत शासकीय एकलव्य आईटीआई, चकल्दी से होगी। यात्रा कांकरिया,पाटतलाई, भेसान,लाड़कुई,कोसमी, नादान एवं इच्छावर से होकर सीहोर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। रास्ते में छात्र-छात्राएं आमजन से संवाद कर निजीकरण के संभावित प्रभावों से अवगत कराएंगे तथा समर्थन की अपील करेंगे।
क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन का कहना है कि आदिवासी आईटीआई के निजीकरण से आर्थिक रूप से कमजोर एवं आदिवासी वर्ग के विद्यार्थियों की तकनीकी शिक्षा और भविष्य प्रभावित होगा। संगठन का आरोप है कि यह निर्णय छात्र हितों के विपरीत है, इसलिए सरकार को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए।
पदयात्रा के माध्यम से छात्र इन महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। 1.मध्यप्रदेश की 16 आदिवासी आईटीआई के निजीकरण का निर्णय तत्काल निरस्त करना, 2.आदिवासी विद्यार्थियों के शिक्षा के संवैधानिक अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करना होगा 3.संस्थानों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करना 4.गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना 5.छात्र हितों के विरुद्ध लिए गए सभी निर्णयों को वापस लेकर शासकीय आईटीआई संस्थानों को शामिल करना है।
क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन iti चकल्दी के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं,अभिभावकों ,ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों से पदयात्रा में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।

गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी और जरूरतमंदों के लिए विधिक परामर्श केन्द्र समय की जरूरत - कर्नल कमलेश चन्द्रा

बागली विधानसभा में बदहाल स्कूलों की तस्वीर, जर्जर भवनों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल









