ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बैतूल में मां चंडी देवी मंदिर की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, JAYS ने SP को सौंपा ज्ञापन

बैतूल में मां चंडी देवी मंदिर की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, JAYS ने SP को सौंपा ज्ञापन
बैतूल में मां चंडी देवी मंदिर की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, JAYS ने SP को सौंपा ज्ञापन — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

मंदिर तोड़े जाने की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बैतूल, 11 सितंबर 2026। जिले में मां चंडी देवी (गोधना) मंदिर से जुड़ी घटना को लेकर आदिवासी समाज और स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। मामले को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) मध्यप्रदेश की ओर से पुलिस अधीक्षक, बैतूल को ज्ञापन सौंपकर मंदिर की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि मां चंडी देवी (गोधना) मंदिर से आदिवासी समाज एवं जिलेवासियों की धार्मिक आस्था और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मंदिर को तोड़े जाने की घटना को संगठन ने दु:खद और चिंताजनक बताते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।

संगठन ने पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रमुख रूप से मंदिर एवं मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने, घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार वैधानिक कार्रवाई करने की मांग रखी। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मंदिर परिसर में भविष्य में किसी प्रकार की पुनः क्षति, अतिक्रमण या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही मंदिर के संरक्षण और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।

ज्ञापन के अंत में संगठन एवं स्थानीय नागरिकों ने शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से धार्मिक आस्था एवं मंदिर के संरक्षण की मांग करते हुए प्रशासन से न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें