पुलिस मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली के सलोन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान सलोन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त मुन्ना कुरैशी कोडरी के जंगल में छिपा हुआ है और वहां से भागने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में घेराबंदी की।पुलिस के मुताबिक,टीम को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग की।इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की,जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।पुलिस ने घायल अभियुक्त को हिरासत में लेकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।आरोपी मुन्ना कुरैशी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।मामले में अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।











