ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
राजनीति1 मिनट पढ़ें

लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ट्रैप कार्रवाई पर जताया विरोध

लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ट्रैप कार्रवाई पर जताया विरोध
लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ट्रैप कार्रवाई पर जताया विरोध — राजनीति | City News 24

अलीगंज। प्रदेश में लेखपालों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की ट्रैप कार्रवाई को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध जताया है। संघ पदाधिकारियों ने एसडीएम अलीगंज को ज्ञापन सौंपकर कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का संगठन समर्थन करता है, लेकिन निर्दोष कर्मचारियों के खिलाफ गलत अथवा अनुचित कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। संघ ने कहा कि फील्ड में तैनात लेखपाल कठिन परिस्थितियों में राजस्व कार्यों और शासन की योजनाओं का निर्वहन करते हैं। ऐसे में गलत या सुनियोजित कार्रवाई से कर्मचारी की सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है तथा पूरे संवर्ग में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। अयोध्या के सोहावल प्रकरण की जांच की मांग लेखपाल संघ ने अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्ष दीप से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। संघ का दावा है कि उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने का स्पष्ट तथ्य नजर नहीं आता। संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की समीक्षा की मांग की है। 22 अगस्त को समाधान दिवस का बहिष्कार संघ ने प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश की सभी तहसीलों में लेखपाल 22 अगस्त को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। लेखपाल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तहसीलों में उपस्थित रहकर कथित अनुचित एवं दमनात्मक ट्रैप कार्रवाई के विरोध में धरना देंगे। संघ ने एसडीएम से लेखपाल संवर्ग के लिए भयमुक्त और निष्पक्ष कार्य वातावरण सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) रमन सक्सेना, उपमंत्री शिव कुमार लाखा, कोषाध्यक्ष प्रियांश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें