ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
23 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध2 मिनट पढ़ें

अलीगंज सर्किल में फिर चोरी, खैरपुरा में बंद मकान से नकदी-जेवर गायब

अलीगंज सर्किल में फिर चोरी, खैरपुरा में बंद मकान से नकदी-जेवर गायब
अलीगंज सर्किल में फिर चोरी, खैरपुरा में बंद मकान से नकदी-जेवर गायब — अपराध | City News 24

अलीगंज। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम खैरपुरा में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखा सामान खंगालने के बाद करीब 20 हजार रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्राम खैरपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र दुलारे लाल ने बताया कि उनका परिवार दिन में इसी मकान में रहता है। शनिवार शाम खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य मकान में ताला लगाकर दूसरे मकान में सोने चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान को निशाना बना लिया। रविवार सुबह जब सुरेंद्र सिंह मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने मक्का की फसल बेचकर करीब 20 हजार रुपये नकद घर में रखे थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अलीगंज सर्किल क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों तक पहुंचने में जुटी है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें