रक्षाबंधन पर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बरेली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खास एडवाइजरी जारी की है। 28 अगस्त को शहर में भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। 28 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बरेली में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
पर्साखेड़ा रोड नंबर-1, विलवा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, सैटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा से शहर की तरफ जाने वाले सभी तरह के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की तरफ से बरेली आने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहे से पर्साखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-1 और बड़े बाईपास के रास्ते इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक जाने की अनुमति होगी।
वहीं लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से विलवा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे और इसी मार्ग से वापस भी लौट सकेंगे।
इसके अलावा बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़े बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा और फरीदपुर से बुखारा मोड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
रक्षाबंधन पर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरेली यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

बरेली से बड़ी खबर रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को सरकार की सौगात 27 अगस्त से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं।

शिवपुरी में मुफ्त राशन से इनकार पर डीलर से गाली-गलौजः लोधी युवा संघ अध्यक्ष पर FIR, धमकी देने के भी आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की









