दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटा

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के देवागंज के पास तेज रफ्तार सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में सवार चालक और क्लीनर अंदर फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं आया।
विजुवल
संबंधित ख़बरें

रायबरेली में कंटेनर ट्रक अचानक बना आग का गोला
दुर्घटना·1

बिजली का पोल खड़ा करते समय दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आए दो लोगों की मौत बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, दो घरों के बुझ गए चिराग
दुर्घटना·3

रायबरेली में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराईं चार लोग घायल
दुर्घटना·0







