मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सम्राट गिरफ्तार,नाबालिग किशोरी के अपहरण-दुष्कर्म मामले में था वांछित

मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को घटना की सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिन में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। चिकित्सकीय परीक्षण और बयान की कार्रवाई के बाद मामले में पूर्व में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल भी हुआ था।27 अगस्त को कोतवाली नगर पुलिस ने मामले में वांछित इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मामले की साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना की जा रही है। अभियुक्तों के संगठित अपराध में संलिप्तता सामने आने पर गैंगस्टर एक्ट समेत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण किया गया।*

दतिया /रतनगढ़ धाम के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा मंथन, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक








