ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी एसपी ने दिया रिटर्न गिफ्ट

बच्चों के इस स्नेह से भावुक नजर आए पुलिस अधीक्षक

रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी एसपी ने दिया रिटर्न गिफ्ट
बच्चों के इस स्नेह से भावुक नजर आए पुलिस अधीक्षक — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में रक्षाबंधन का पर्व पुलिस और स्कूली बच्चों के बीच भाई-बहन के स्नेह के रूप में देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को राखी बांधी और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के इस स्नेह से पुलिस अधीक्षक भी भावुक नजर आए और उन्होंने बच्चों को रिटर्न गिफ्ट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूली बच्चों का एक समूह रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। बच्चों ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया। बच्चों के स्नेह से अभिभूत पुलिस अधीक्षक ने उन्हें रिटर्न गिफ्ट प्रदान किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, मेहनत करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें पूरी लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर पुलिस और स्कूली बच्चों के बीच देखने को मिला यह स्नेह और अपनापन लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम ने पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास एवं आत्मीयता का संदेश दिया।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें