ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

रक्षाबंधन से एक दिन पहले Atleast हादसा, इकलौते बेटे की मौत

रक्षाबंधन से एक दिन पहले Atleast हादसा, इकलौते बेटे की मौत
रक्षाबंधन से एक दिन पहले Atleast हादसा, इकलौते बेटे की मौत — दुर्घटना | City News 24

मुरैना/अंबाह: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। हादसे में 30 वर्षीय इंग्लिश टीचर पीयूष शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पीयूष शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से सावन के अंतिम अभिषेक के लिए कमतरी हनुमान मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान वित्तपुरा (वित्त की पुरा) पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए।

बारिश के कारण सड़क गीली होने से फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी और करीब 3 से 4 बार पलट गई। हादसे में अगली सीट पर बैठे पीयूष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद चार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

💔 इकलौते बेटे की मौत से परिवार में पसरा मातम

पीयूष शर्मा अपने पिता मुन्नालाल शर्मा के इकलौते बेटे थे। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बहन की राखी भाई की कलाई तक पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाह सिविल अस्पताल के पीएम हाउस भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें