दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
सर्पदंश से महिला की मौत, गांव में छाया मातम

नयापुरा। ग्राम नयापुरा में शनिवार सुबह सर्पदंश की घटना में एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुगना बाई पति हरि गदले को सुबह सर्प ने काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत सुगना बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संबंधित ख़बरें

रायबरेली में कंटेनर ट्रक अचानक बना आग का गोला
दुर्घटना·1

बिजली का पोल खड़ा करते समय दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आए दो लोगों की मौत बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, दो घरों के बुझ गए चिराग
दुर्घटना·3

रायबरेली में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराईं चार लोग घायल
दुर्घटना·0







