ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

इंजेक्शन लगते ही युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

इंजेक्शन लगते ही युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
इंजेक्शन लगते ही युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 32 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नगला उम्मेद निवासी रत्नेश (32) पुत्र भमरपाल को बुखार था। परिजनों ने इलाज के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को घर बुलाया, जो नगला हिम्मत में मेडिकल स्टोर चलाता है और खुद को डॉक्टर बताकर उपचार करता था। आरोप है कि उसने रत्नेश को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद रत्नेश की हालत तेजी से बिगड़ने लगी और करीब पांच मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई बिजनेस ने बताया कि रत्नेश को बुखार होने के कारण उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए घर बुलाया गया था। इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अलीगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपी बताए जा रहे डॉक्टर की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें