दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
रोडवेज बस और बाइक की हुई टक्कर,बाइक सवार हुआ गम्भीर रूप से घायल

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित सूची कस्बे में रोडवेज बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सत्यम सोनकर निवासी सूची गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
संबंधित ख़बरें

रायबरेली में कंटेनर ट्रक अचानक बना आग का गोला
दुर्घटना·1

बिजली का पोल खड़ा करते समय दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आए दो लोगों की मौत बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, दो घरों के बुझ गए चिराग
दुर्घटना·3

रायबरेली में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराईं चार लोग घायल
दुर्घटना·0







