ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत1 मिनट पढ़ें

युवा शक्ति का संकल्प: बरुआसागर में गूंजा नशामुक्त एवं विकसित भारत का संदेश*

युवा शक्ति का संकल्प: बरुआसागर में गूंजा नशामुक्त एवं विकसित भारत का संदेश*
युवा शक्ति का संकल्प: बरुआसागर में गूंजा नशामुक्त एवं विकसित भारत का संदेश* — सेहत | City News 24

बरुआसागर (झांसी)। फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन (PESWF), उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से सम्बद्ध संस्था, के तत्वावधान में गुरुवार को पंडित राम सहाय शर्मा इंटर कॉलेज, बरुआसागर में 'नशामुक्त भारत जनजागरूकता अभियान' के अंतर्गत सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव शुक्ला ने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेल और अच्छे संस्कारों को जीवन का आधार बनाने तथा हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही विकसित और सशक्त भारत की नींव हैं।

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह परिहार, देवेंद्र कुशवाहा, चंचल विश्वकर्मा, स्वाति यादव एवं गुंजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया। फाउंडेशन ने आगामी 1 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले जनजागरूकता कार्यक्रमों में भी युवाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

Ipshita chaurasiya
Ipshita chaurasiya
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें