ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

परमात्मा का रक्षा सूत्र करता है व्यसन बुराइयों से हमारी रक्षा-बी के उमा दीदी जी*

परमात्मा का रक्षा सूत्र करता है व्यसन बुराइयों से हमारी रक्षा-बी के उमा दीदी जी*
परमात्मा का रक्षा सूत्र करता है व्यसन बुराइयों से हमारी रक्षा-बी के उमा दीदी जी* — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बरुआ सागर द्वारा उप जेल निवाड़ी में समस्त कैदी भाइयों को एवं समस्त पुलिस स्टाफ को बांधा गया रक्षा सूत्र इसी बीच रक्षा सूत्र का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए बरुआसागर केंद्र प्रभारी बीके उमा दीदी जी ने कहा की रक्षा सूत्र विश्व रक्षक परमात्मा का है जो हमारी हर एक व्यसन बुराई एवं विघ्न बाधा से रक्षा करता है उन्होंने बताया कि हमें जीवन में दूसरों की बुराइयों को नोट नहीं करना है बल्कि दूसरों को सहयोग देकर अपने जीवन में अपनी बैंक में दुआओं के नोट भरने हैं यही जीवन की सच्ची पूंजी है जो हमें सुख शांति से संपन्न बनाती है क्योंकि जैसा कर्म हम करेंगे वैसा फल हमें मिलेगा इसी बीच निवाड़ी केंद्र प्रभारी बी के रचना दीदी ने कहा जो बीत गया उसे सोचा नहीं करते जो पास है उसे खोया नहीं करते जीत जाते हैं अक्सर वही जिंदगी में जो वक्त और हालातो पर रोया नहीं करते हम आपकी देवी बहने हैं जो आपके अंदर शक्ति और उमंग उत्साह है भरने के लिए आए हैं कि अपने जीवन में जो कुछ भी किया और जिस कारण आप यहां पर पहुंचे तो यहां से आज संकल्प लेकर जाएं कि अब इतने अच्छे इंसान बने जो आपके परिवार के लोग आप पर गर्व करें और परमात्मा की दुआओं की पात्र बने इसी बीच आरती दीदी जी ने भी बताया कि जिस तरह सो गायों के बीच में एक बछड़ा अपनी मां को ढूंढ ही लेता है इसी प्रकार कर्म कभी किसी का पीछा नहीं छोड़ता है इसलिए जो भी कर्म करें बहुत सोच समझकर करें कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु स्मृति भजन से की गई तत्पश्चात समस्त पुलिस स्टाफ एवं कैदीभाइयों को रक्षा सूत्र बांधा गया इस दौरान उप जेल निरीक्षक शैलेंद्र कुमार भाई जी ने ब्रह्माकुमारी दीदियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये दीदियां हमेशा कुछ ना कुछ कार्यक्रम करती रहती है और सभी को मार्गदर्शन देती रहती हैं आप लोग इनके कहे अनुसार चले तो आप लोगों का जीवन सार्थक हो जाएगा कार्यक्रम के तत्पश्चात सभी को अध्यात्मिक साहित्य एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में उप जेल अधीक्षक शैलेन्द्र कुशवाहा भाई जी बरुआसागर केंद्र प्रभारी बीके उमा दीदी जी, निवाड़ी केंद्र प्रभारी बीके रचना दीदी, बी के आरती दीदी बी के प्रिंसी दीदी, राजकुमार साहू, संजीव भाई सहित समस्त पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।

Ipshita chaurasiya
Ipshita chaurasiya
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें