ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, मंदिरों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर रहेगी नजर

जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, मंदिरों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर रहेगी नजर
जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, मंदिरों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर रहेगी नजर — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

अलीगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अलीगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष बालियान ने की। इस दौरान व्यापारियों एवं नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों, मंदिरों के आसपास सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या माहौल खराब करने वाली सामग्री प्रसारित न करने की हिदायत दी गई। बैठक में व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष आमोद आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, दिनेश चंद गुप्ता, राजेश सक्सेना, कुक्कू, पवन, सुनील, रामू, सागर, कमल, हमेशा देवी सहित नगर के कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें